Search powered by Google. Results may include advertisements.

बौद्ध धर्म क्या है?

ईसाई और इस्लाम धर्म से पूर्व बौद्ध धर्म की उत्पत्ति हुई थी। उक्त दोनों धर्म के बाद यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। इस धर्म को मानने वाले ज्यादातर चीन, जापान, कोरिया, थाईलैंड, कंबोडिया, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत आदि देशों में रहते हैं।

गुप्तकाल में यह धर्म यूनान, अफगानिस्तान और अरब के कई हिस्सों में फैल गया था किंतु ईसाई और इस्लाम के प्रभाव के चलते इस धर्म को मानने वाले लोग उक्त इलाकों में अब नहीं के बराबर ही है।

दो शब्दों में बौद्ध धर्म को व्यक्त किया जा सकता है-

अभ्यास और जागृति।

बौद्ध धर्म नास्तिकों का धर्म है। कर्म ही जीवन में सुख और दुख लाता है। सभी कर्म चक्रों से मुक्त हो जाना ही मोक्ष है। कर्म से मुक्त होने या ज्ञान प्राप्ति हेतु मध्यम मार्ग अपनाते हुए व्यक्ति को चार आर्य सत्य को समझते हुए अष्टांग मार्ग का अभ्यास कहना चाहिए यही मोक्ष प्राप्ति का साधन है।

बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध हैं। इस धर्म के मुख्यत: दो संप्रदाय है हिनयान और महायान। वैशाख माह की पूर्णिमा का दिन बौद्धों का प्रमुख त्योहार होता है। बौद्ध धर्म के चार तीर्थ स्थल हैं- लुंबिनी, बोधगया, सारनाथ और कुशीनगर। बौद्ध धर्म के धर्मग्रंथ को त्रिपिटक कहा जाता है।



भगवान बुद्ध का परिचय-

भगवान बुद्ध को गौतम बुद्ध, सिद्धार्थ और तथागत भी कहा जाता है। ‍बुद्ध के पिता कपिलवस्तु के राजा शुद्धोदन थे और इनकी माता का नाम महारानी महामाया देवी था। बुद्ध की पत्नी का नाम यशोधरा और पुत्र का नाम राहुल था।

वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में ईसा पूर्व 563 को हुआ। इसी दिन 528 ईसा पूर्व उन्होंने भारत के बोधगया में सत्य को जाना और इसी दिन वे 483 ईसा पूर्व को 80 वर्ष की उम्र में भारत के कुशीनगर में निर्वाण (मृत्यु) को उपलब्ध हुए।


जब बुध को सच्चे बोध की प्राप्ति हुई उसी वर्ष आषाढ़ की पूर्णिमा को वे काशी के पास मृगदाव (वर्तमान में सारनाथ) पहुँचे। वहीं पर उन्होंने सबसे पहला धर्मोपदेश दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से मध्यम मार्ग अपनाने के लिए कहा। चार आर्य सत्य अर्थात दुःख, उसके कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग सुझाया। अहिंसा पर जोर दिया। यज्ञ, कर्मकांड और पशु-बलि की निंदा की।

बौद्ध सम्प्रदाय-

भगवान बुद्ध के समय किसी भी प्रकार का कोई पंथ या सम्प्रदाय नहीं था किंतु बुद्ध के निर्वाण के बाद द्वितीय बौद्ध संगति में भिक्षुओं में मतभेद के चलते दो भाग हो गए। पहले को हिनयान और दूसरे को महायान कहते हैं। महायान अर्थात बड़ी गाड़ी या नौका और हिनयान अर्थात छोटी गाड़ी या नौका। हिनयान को ही थेरवाद भी कहते हैं। महायान के अंतर्गत बौद्ध धर्म की एक तीसरी शाखा थी वज्रयान। झेन, ताओ, शिंतो आदि अनेकों बौद्ध सम्प्रदाय भी उक्त दो सम्प्रदाय के अंतर्गत ही माने जाते हैं।

बौद्ध धर्मग्रंथ-

बौद्ध धर्म के मूल तत्व है- चार आर्य सत्य, आष्टांगिक मार्ग, प्रतीत्यसमुत्पाद, अव्याकृत प्रश्नों पर बुद्ध का मौन, बुद्ध कथाएँ, अनात्मवाद और निर्वाण। बुद्ध ने अपने उपदेश पालि भाषा में दिए, जो त्रिपिटकों में संकलित हैं। त्रिपिटक के तीन भाग है- विनयपिटक, सुत्तपिटक और अभिधम्मपिटक। उक्त पिटकों के अंतर्गत उप-ग्रंथों की विशाल श्रृंखलाएँ है। सुत्तपिटक के पाँच भाग में से एक खुद्दक निकाय की पंद्रह रचनाओं में से एक है धम्मपद। धम्मपद ज्यादा प्रचलित है।

More Post

Let's explore­ the intriguing Parsi customs and their exe­cution.

Parsi Rituals Explained:  Parsi customs are­ essential in their re­ligion. They help connect with God, bring the­ community together, and honor Zoroaster - the­ir prophet. These customs, passe­d down over generations, maintain the­ Parsi culture and spiritual history. Main Parsi Customs: Navjote: The Navjote­, often referre­d to as the 'welcome ce­remony', ushers a Parsi child into the faith of Zoroastrianism. Mostly done­ when the child is seve­n to eleven, the­ Navjote includes prayer, we­aring holy clothes, and getting blesse­d by a priest. This marks the start of their life­ as practicing Zoroastrians. Wedding Eve­nts: Parsi weddings, also called "Lagan" or "Jashan," are big e­vents with lots of traditions and symbols. The wedding include­s detailed practices like­ saying vows, tying the wedding knot or the "Haath Borvanu", and making wishe­s for a happy and wealthy married life. The­ key part of Parsi wedding customs is the holy fire­, which stands for purity and light.

 

 

Path to Wisdom From Prince to Buddha

One of the greatest changes in religious and philosophical history is the journey from being a prince to becoming a Buddha. At the core of Buddhism, this account began in ancient India resulting in what it is today, being practiced all over the globe with countless cultures affected. In discussing this, we will be taking a look into Siddhartha Gautama’s life; he was also known as “Buddha” which means awakened one. It is not just a biography but an allegory for the human search for illumination and release from sorrow.

The tale commences more than 2500 years ago in the foothills of the Himalayas present-day Nepal. As an infant prince, Siddhartha Gautama had been born into great luxury with all its trappings by his father who was himself king. Nonetheless, Siddhartha did not live oblivious to some human realities such as aging, illness, or death despite living amidst luxuriousness. The encounter with this suffering sowed seeds in him and made him start seeking salvation.

 

Maintaining Parsi Morals: Dissecting the Visible it of the Parsi Society

Traditional Customs: An Overview of Parsi Ceremony Going beyond the widely recognized traditions, let us explore some of the lesser-known Parsi rituals that enrich their cultural past. These customs show a strong bond with their historical origins, from the intricate details of the Navjote ceremony, which starts a child into the Zoroastrian faith, to the spiritual meaning of the Sudreh-Kusti, a holy vest and girdle worn by Parsis.

Revealing the Rich Tapestry of Parsi-Only Content: An Exploration of Culture, Gastronomy, and Society

Gourmet Treats: An Entire Gastronomic Exploration The exquisite culinary tradition of Parsi culture is what makes it so unique. Indian and Persian flavors have come together to create a unique and delicious cuisine. Parsi cuisine is a culinary adventure that entices the senses and reflects centuries of cultural fusion, from the famous Dhansak, a flavorful stew of lentils and meat, to the sweet and tangy Patra ni Machhi.