Search powered by Google. Results may include advertisements.

गुप्तकाशी भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित एक गाँव है।

गुप्तकाशी से भगवान शिव की तलाश करते हुए पांडव गौरीकुंड तक जाते हैं। 

गुप्तकाशी प्रसिद्ध तीर्थ धाम केदारनाथ को यातायात से जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक कस्बा है। गुप्तकाशी क्षेत्र केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है, साथ ही यहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थल भी हैं। पाँच प्रसिद्ध प्रयाग हैं : देवप्रयाग, रुद्रप्रायाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग और विष्णुप्रयाग। रुद्रप्रयाग से मंदाकिनी नदी के किनारे गुप्तकाशी का मार्ग है। कुल दूरी लगभग ३५ किमी है। पैदल, घोड़ा या डाँडी से लोग जाते हैं, बहुत थोड़ी दूरी पैदल तय करनी होती है। चढ़ाई बड़ी विकट है।



जहाँ चढ़ाई आरंभ होती है वहीं अगस्त्य मुनि नाम का स्थान है; वहाँ अगस्त्य का मंदिर है। मार्ग रमणीक है। सामने वाणासुर की राजधानी शोणितपुर के भगनावशेष हैं। चढ़ाई पूरी होने पर गुप्तकाशी के दर्शन होते हैं। गुप्तकाशी को "गुह्यकाशी" भी कहते हैं। तीन काशी प्रसिद्ध हैं। भागीरथी के किनारे उत्तरकाशी, दूसरी गुप्तकाशी और तीसरी वाराणसी। गुप्तकाशी में एक कुंड है जिसका नाम है मणिकर्णिका कुंड। लोग इसी में स्नान करते हैं। इसमें दो जलधाराएँ बराबर गिरती रहती हैं जो गंगा और यमुना नाम से अभिहित हैं।


कुंड के सामने विश्वनाथ का मंदिर है। इससे मिला हुआ अर्धनारीश्वर का मंदिर है। इस स्थान के पौराणिक सन्दर्भ भी हैं, जो इसके नाम के बारे में बताते हैं। इस जगह का नाम गुप्तकाशी इसलिए पड़ा कि पांडवों को देखकर भगवान शिव वहीं छुप गए थे। गुप्तकाशी से भगवान शिव की तलाश करते हुए पांडव गौरीकुंड तक जाते हैं। लेकिन इसी जगह एक बड़ी विचित्र बात होती है। पांडवों में से नकुल और सहदेव को दूर एक सांड दिखाई देता है। भीम अपनी गदा से उस सांड को मारने दौड़ते हैं।

लेकिन वह सांड उनकी पकड़ में नहीं आता है। भीम उसके पीछे दौड़ते हैं और एक जगह सांड बर्फ में अपने सिर को घुसा देता है। भीम पूंछ पकड़कर खींचते हैं। लेकिन सांड अपने सिर का विस्तार करता है। सिर का विस्तार इतना बड़ा होता है कि वह नेपाल के पशुपति नाथ तक पहुंचता है। पुराण के अनुसार पशुपतिनाथ भी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। देखते ही देखते वह सांड एक ज्योतिर्लिंग में बदल जाता है। फिर उससे भगवान शिव प्रकट होते हैं। भगवान शिव का साक्षात दर्शन करने के बाद पांडव अपने पापों से मुक्त होते हैं।

More Post

Unveiling the Wisdom of the Bhagavad Gita: Chapter 2, Verse 7

The Hindu scripture Bhagavad Gita is known for its profound teachings on life, spirituality and self-realization. Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 7 contains remarkable wisdom and insights that have fascinated seekers of truth for centuries. In this article, we will delve into the essence of this verse and reveal its timeless wisdom. 

 

Education Understanding Its Quality and Significance Across Religions

Education plays a pivotal role in shaping individuals' beliefs, values, and understanding of the world around them. Across various religions, educational programs serve as vehicles for transmitting sacred texts, imparting moral teachings, and nurturing spiritual growth. In this article, we'll explore the educational programs of different religions, evaluate their quality, and discuss why religious education is important for everyone, regardless of faith. Educational Programs of All Religions:

  • Christianity: Christian educational programs encompass Sunday schools, Bible studies, and catechism classes, where individuals learn about the teachings of Jesus Christ, the Bible, and Christian doctrine. These programs often emphasize moral values, community service, and spiritual development.
  • Islam: Islamic education revolves around Quranic studies, Islamic jurisprudence (fiqh), and the study of Hadiths (sayings and actions of Prophet Muhammad). Islamic schools (madrasas) and mosques offer classes on Arabic language, Islamic history, and theology, providing students with a comprehensive understanding of Islam.
  • Judaism: Jewish educational programs focus on the study of the Torah, Talmud, and Jewish law (halakha). Yeshivas and Hebrew schools teach students about Jewish customs, rituals, and ethical principles, fostering a strong sense of cultural identity and religious observance.
  • Hinduism: Hindu educational programs include studying sacred texts such as the Vedas, Upanishads, and Bhagavad Gita. Gurukuls and ashrams serve as centers of learning, where students receive instruction in yoga, meditation, philosophy, and Hindu scriptures.
  • Buddhism: Buddhist education centers on the teachings of Siddhartha Gautama (the Buddha) and the practice of meditation, mindfulness, and compassion. Monasteries and Dharma centers offer classes on Buddhist philosophy, ethics, and meditation techniques.

 

Bhagavad Gita, Chapter 2, Verse 21

"Vedāvināśhinaṁ nityaṁ ya enam ajam avyayam
Kathaṁ sa puruṣhaḥ pārtha kaṁ ghātayati hanti kam"

Translation in English:

"O Partha, how can a person who knows that the soul is indestructible, eternal, unborn, and immutable, kill anyone or cause anyone to be killed?"

Meaning in Hindi:

"हे पार्थ, जो जानता है कि आत्मा अविनाशी, नित्य, अजन्मा और अविनाशी है, वह किसी को मारता है या किसी को मारवाता है, ऐसा कैसे हो सकता है?"