Search powered by Google. Results may include advertisements.

रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बेहद अहम होता है, जिसमें 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है

इस्लाम के अनुसार पूरे रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है, जिन्हें पहला, दूसरा और तीसरा अशरा कहा जाता है।

रमजान का महीना हर मुसलमान के लिए बेहद अहम होता है, जिसमें 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है। इस्लाम के अनुसार पूरे रमजान को तीन भागों में बांटा गया है, जिन्हें पहला, दूसरा और तीसरा अशरा कहा जाता है। अशरा अरबी का 10वां नंबर है। इस तरह पहला अशरा रमजान के पहले 10 दिन (1-10) में, दूसरा अशरा दूसरे 10 दिन (11-20) में और तीसरा अशरा तीसरे दिन (21-30) में बांटा जाता है। इस तरह रमजान के महीने में 3 अशरे होते हैं। पहला अशरा रहमत का, दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का और तीसरा अशरा खुद को नर्क की आग से बचाने के लिए।



रमजान के महीने के बारे में पैगंबर मोहम्मद ने कहा है, रमजान की शुरुआत में रहम है, बीच में मगफिरत (क्षमा) है और इसके अंत में जहन्नम की आग से सुरक्षा है। रमजान के पहले 10 दिनों में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है। रमजान के बीच यानी दूसरे अशरे में मुसलमान अपने गुनाहों से पाक हो सकते हैं। वहीं रमजान के आखिरी यानि तीसरे अशरे में जहन्नम की आग से खुद को बचा सकता है. रमजान के 3 अशरे और उनका महत्व-


1. रमजान का पहला अशरा :-
रमजान के महीने के पहले 10 दिन रहम के होते हैं। रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत है। रमजान के पहले अशरे में मुसलमान ज्यादा से ज्यादा दान देकर गरीबों की मदद करें। सबके साथ प्रेम और दया का व्यवहार करना चाहिए।

2. रमजान का दूसरा अशरा :-
दूसरा अशरा रमजान के 11वें दिन से 20वें दिन तक चलता है। यह अशरा क्षमा का है। इस अशरे में पूजा करने से लोगों को अपने पापों से मुक्ति मिल सकती है। इस्लामी मान्यता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति रमजान के दूसरे अशरे में अपने गुनाहों (पापों) के लिए माफी मांगता है तो इस समय अल्लाह अपने बंदों को बाकी दिनों की तुलना में जल्दी माफ कर देता है।

3. रमजान का तीसरा अशरा :-
रमजान का तीसरा और आखिरी अशरा 21वें दिन से शुरू होकर चांद के हिसाब से 29 या 30 तारीख तक चलता है. यह अशरा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। तीसरे अशरे का उद्देश्य स्वयं को नरक की आग से बचाना है। इस दौरान हर मुसलमान को नर्क से बचने के लिए अल्लाह से दुआ करनी चाहिए। रमजान के आखिरी अशरे में कई मुस्लिम पुरुष और महिलाएं एहतकाफ में बैठते हैं। आपको बता दें, एहतकाफ में मुस्लिम पुरुष मस्जिद के कोने में बैठकर 10 दिन तक अल्लाह की इबादत करते हैं, जबकि महिलाएं घर में रहकर इबादत करती हैं।

More Post

Bhagavad Gita, Chapter 2, Verse 28

"Avyaktādīni bhūtāni vyaktamadhyāni bhārata
Avyakta-nidhanānyeva tatra kā paridevanā"

Translation in English:

"All created beings are unmanifest in their beginning, manifest in their interim state, and unmanifest again when they are annihilated. So what need is there for lamentation?"

Meaning in Hindi:

"सभी प्राणी अपने प्रारंभिक अवस्था में अदृश्य होते हैं, मध्य अवस्था में व्यक्त होते हैं और उन्हें नष्ट होने पर फिर से अदृश्य हो जाते हैं। तो शोक करने की क्या आवश्यकता है?"

ऐसे हुई थी सिख धर्म की शुरुआत, नानक देव को मिला 'गुरु' का दर्जा

23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है. हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व है. इसके अलावा सिख धर्म में भी इस दिन की बहुत अहमियत है. कार्तिक पूर्णिमा के ही दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. इस दिन को गुरुनानक जयंती और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. सिख धर्म के लोगों के लिए गुरुनानक जयंती एक महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व है.  गुरुनानक जयंती के अवसर पर आइए जानते हैं गुरुनानक जी के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें....

गुरुनानक देव जी के पिता नाम कालू बेदी और माता का नाम तृप्ता देवी था. नानक देव जी की बहन का नाम नानकी था. 

Dharamgyaan News Provides Sikhism's Religion The foundation

The Golden Temple: Sikhism's Religion Paradise  Readers of Dharamgyaan News are respectfully invited to experience the silence of the Golden Temple, the holiest site in Sikhism. Discover the architectural wonders, heavenly aura, and spiritual significance of this hallowed location, which is a major hub for Sikhs worldwide.

 

Understanding Jainism A Way to The soul Connection and Nonviolence

Jainism, a time-honore­d belief system, stands out for its focus on pe­ace (ahimsa), personal control, and spiritual growth. Over many ce­nturies, its impacts have reache­d billions globally. This detailed manual covers Jainism's ke­y beliefs, eve­ryday roles for its adherents, and the­ deep-seate­d beliefs and wisdom from this timele­ss religion.

Jainism, its Roots and Journey: Birth: Jainism sprung up in ancie­nt India, sharing birth era with Hinduism and Buddhism. Its last spiritual guide, Lord Mahavira, is considere­d its creator. His life and lessons are­ the foundation of Jainism. Journey through Time: Jainism's growth spans many ce­nturies. Initially rooted in rigorous spiritual rituals, it bloomed into an influe­ntial Indian faith and philosophy. Influential people, te­xts, and monuments have guided its transformative­ journey.