Search powered by Google. Results may include advertisements.

बरसाना में एक कस्बे की एक पहाड़ी पर बना है राधा रानी का महल

बरसाना के इस राधा रानी मंदिर का प्राचीन नाम वृषभानुपुर है जो करीब 343 साल पुराना है

बरसाना मथुरा जिले की गोवर्धन तहसील व नन्दगाँव ब्लाक में स्थित एक क़स्बा और नगर पंचायत है। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की राधा बरसाना की ही रहने वाली थीं। क़स्बे के मध्य श्री राधा की जन्मस्थली माना जाने वाला  श्री राधावल्ल्भ मन्दिर स्थित है। राधा का जिक्र पद्म पुराण और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मिलता है। पद्म पुराण के अनुसार राधा वृषभानु नामक गोप की पुत्री थीं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार राधा कृष्ण का बाल विवाह हुआ। कुछ विद्वान मानते हैं कि राधाजी का जन्म यमुना के निकट बसे स्थित रावल ग्राम में हुआ था और बाद में उनके पिता बरसाना में बस गए। इस मान्यता के अनुसार नन्दबाबा एवं वृषभानु का आपस में घनिष्ठ प्रेम था। कंस के द्वारा भेजे गये असुरों के उपद्रवों के कारण जब नन्दराज अपने परिवार, समस्त गोपों एवं गौधन के साथ गोकुल-महावन छोड़ कर नन्दगाँव में निवास करने लगे, तो वृषभानु भी अपने परिवार सहित उनके पीछे-पीछे U गाँव को त्याग कर चले आये और नन्दगाँव के पास बरसाना में आकर निवास करने लगे। लेकिन लोग अधिकतर मानते हैं कि उनका जन्म बरसाना में हुआ था। राधारानी का प्रसिद्ध मंदिर बरसाना ग्राम की पहाड़ी पर स्थित है। बरसाना में राधा जी को 'लाड़लीजी' कहा जाता है।



बरसाना धाम के दो पर्वत:-
कहानी के अनुसार ब्रज में निवास करने के लिये स्वयं ब्रह्मा भी आतुर रहते थे एवं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आनन्द लेना चाहते थे। अतः उन्होंने सतयुग के अंत में विष्णु से प्रार्थना की कि आप जब ब्रज मण्डल में अपनी स्वरूपा श्री राधा जी एवं अन्य गोपियों के साथ दिव्य रास-लीलायें करें तो मुझे भी उन लीलाओं का साक्षी बनायें एवं अपनी वर्षा ऋतु की लीलाओं को मेरे शरीर पर संपन्न कर मुझे कृतार्थ करें। ब्रह्मा की इस प्रार्थना को सुनकर भगवान विष्णु ने कहा -"हे ब्रह्मा! आप ब्रज में जाकर वृषभानुपुर में पर्वत रूप धारण कीजिये। पर्वत होने से वह स्थान वर्षा ऋतु में जलादि से सुरक्षित रहेगा, उस पर्वतरूप तुम्हारे शरीर पर मैं ब्रज गोपिकाओं के साथ अनेक लीलाएं करुंगा और तुम उन्हें प्रत्यक्ष देख सकोगे। यहाँ के पर्वतों पर श्री राधा-कृष्ण जी ने अनेक लीलाएँ की हैं। अतएव बरसाना में ब्रह्मा पर्वत रूप में विराजमान हैं। पद्म पुराण के अनुसार यहाँ विष्णु और ब्रह्मा नाम के दो पर्वत आमने सामने विद्यमान हैं। दाहिनी ओर ब्रह्म पर्वत और बायीं विष्णु पर्वत है।


लट्ठमार होली:-
बरसाना गाँव लट्ठमार होली के लिये सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिये हजारों भक्त एकत्र होते हैं। बसंत पंचमी से बरसाना होली के रंग में सरोबार हो जाता है। यहां के घर-घर में होली का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।[3] टेसू (पलाश) के फूल तोड़कर और उन्हें सुखा कर रंग और गुलाल तैयार किया जाता है। गोस्वामी समाज के लोग गाते हुए कहते हैं- "नन्दगाँव को पांडे बरसाने आयो रे।" (बरसाना और नंदगाव के बीच 4 मील का फासला है।) शाम को 7 बजे चौपाई निकाली जाती है जो लाड़ली मन्दिर होते हुए सुदामा चौक रंगीली गली होते हुए वापस मन्दिर आ जाती है। सुबह 7 बजे बाहर से आने वाले कीर्तन मंडल कीर्तन करते हुए गहवर वन की परिक्रमा करते हैं। बारहसिंघा की खाल से बनी ढ़ाल को लिए पीली पोखर पहुंचते हैं। बरसानावासी उन्हें रुपये और नारियल भेंट करते हैं, फिर नन्दगाँव के हुरियारे भांग-ठंडाई छानकर मद-मस्त होकर पहुंचते हैं। राधा-कृष्ण की झांकी के सामने समाज गायन करते हैं।

राधारानी मंदिर:-
लाड़ली जी के मंदिर में राधाष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार भद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को आयोजित किया जाता है। राधाष्टमी के उत्सव में राधाजी के महल को काफी दिन पहले से सजाया जाता है। राधाजी को लड्डूओं का भोग लगाया जाता है और उस भोग को मोर को खिला दिया जाता है जिन्हें राधा कृष्ण का स्वरूप माना जाता है। राधा रानी मंदिर में राधा जी का जन्मदिवस राधा अष्टमी मनाने के अलावा कृष्ण जन्माष्टमी, गोवर्धन-पूजन, गोप अष्टमी और होली जैसे पर्व भी बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में मंदिर को मुख्य रूप से सजाया जाता है, प्रतिमाओं का श्रृंगार विशेष रूप से होता है, मंदिर में सजावटी रोशनी की जाती है और सर्वत्र सुगन्धित फूलों से झांकियां बना कर विग्रह का श्रृंगार किया जाता है। राधा को छप्पन भोग भी लगाए जाते हैं। राधाष्टमी अष्टमी से चतुर्दशी तक यहां मेले का आयोजन भी होता है। होली के त्योहार में भी इस मंदिर की विशेष झलक देखने को मिलती है। होली के अवसर पर राधारानी मंदिर से झांकी निकाली जाती है। साथ ही चौपाई भी निकलती है इस सबके साथ-साथ भक्त लोग गाते बजाते हुए होली के गीत गाते हुए चलते हैं। यह चौपाई बरसाना की गलियों से गुजरते हुए रंगों की बौछार करती निकलती है। श्रद्धालुगण मंदिर में भी परस्पर रंग अबीर फेंक कर होली का उत्सव मानाते हैं और कई भक्त मंदिर के सेवादार लोगों पर केसर-जल, इत्र और गुलाबजल की बौछार करते हैं।

More Post

बोधगया बिहार राज्य के गया जिले में स्थित एक शहर है, जिसका गहरा ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है।

यहां महात्मा बुद्ध को बोधिवृक्ष के नीचे निर्वाण प्राप्त हुआ था। बोधगया राष्ट्रीय राजमार्ग 83 पर स्थित है।

Hindu Cinemas Multi-Level Storytelling of Social Issues

Among the many threads that make up the rich tapestry of Indian cinema, Hindu themes occupy a special place. The scope of these themes is broad and ranges from ancient mythological epics to modern dramas. Hinduism’s symbolisms and philosophical depth have made it possible for filmmakers to use it as a medium through which they can talk about many social issues. Indian films in this regard have been able to entertain audiences while presenting commentaries on the real-life complexities of societies through Hindu themes. This article, however, discusses the subtle relationship between Hindu cinema and its social issue portrayals by examining how religious motifs are interwoven with real-life challenges in movies.

Understanding Hinduism’s Role in Indian Cinema:

Hinduism is one of the oldest religions on earth that exists deep inside the cultural fabric of India as a country. It provides filmmakers with several stories involving gods, goddesses, heroes, and teachings on morality, which act like a goldmine for them. Mythology in Hinduism serves as a reflection of society’s values, dreams, and problems. These universal tales therefore serve directors’ audiences who are contemporary by their resonance shaping current stories while embedding deeper social comments within their narrative structure.

Brightening the Way Biographies of Buddhist Inspiring Figures

Buddhism has enlightened beings in its cloth, whose lives shine forth as tips of knowledge, compassion and freedom. In their biographies, these incredible individuals are not only sources of inspiration but also compasses that guide novice students on the pathway to enlightenment from the historical Buddha to today’s spiritual leaders. This article will engage with some major characters in Buddhist history revealing some of their impacts on faith and the world.

The Buddha – Siddhartha Gautama:At the core of Buddhism is a story about Siddhartha Gautama; a prince who abdicated his kingdom to find truth about life. He came into this world under the umbrella of luxury and comfort but was deeply disturbed by human sufferings and impermanence. Intent on finding an answer to humanity’s dilemma, he undertook a spiritual journey through practicing dedication and meditation in order to obtain illumination.

Bhagavad Gita, Chapter 2, Verse 24

In this verse, Lord Krishna describes the inherent qualities of the individual soul (jivatma). He explains the eternal, unbreakable and unchanging nature of the soul, emphasizing its divine qualities. 

Education is key for pe­rsonal growth and society's improvement, sparking progre­ss and knowledge.

Education's Building Blocks: a. Looking Back: Educational traditions started with ancie­nt people. They use­d spoken words and often wrote le­ssons down. Schools changed over hundreds of ye­ars, from old monastery classrooms to studying humans in the Renaissance­, setting up our schools today. b. Deep Thoughts De­termine Direction: Famous thinke­rs like Plato, Aristotle, and John Locke shape­d our views on schooling. Their ideas have­ led to many different type­s of education. Some like the­ old ways of teaching good behavior and virtue. Othe­rs prefer hands-on learning, which is a ne­wer idea.

c. Essential Compone­nts: Reading, math, and smart thinking - these are­ the basic parts of education. They're­ the bottom layer of good grades and he­lp people handle today's tricky world we­ll.