Search powered by Google. Results may include advertisements.

श्रीकालाहस्ती मंदिर चित्तूर तिरुपति आंध्रप्रदेश

श्रीकालाहस्ती आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित श्रीकालहस्ती नामक कस्बे में एक शिव मंदिर है।

श्रीकालाहस्ती आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास स्थित श्रीकालहस्ती नामक कस्बे में एक शिव मंदिर है। ये मंदिर पेन्नार नदी की शाखा स्वर्णामुखी नदी के तट पर बसा है और कालहस्ती के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत में स्थित भगवान शिव के तीर्थस्थानों में इस स्थान का विशेष महत्व है। ये तीर्थ नदी के तट से पर्वत की तलहटी तक फैला हुआ है और लगभग 2000 वर्षों से इसे दक्षिण कैलाश या दक्षिण काशी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के पार्श्व में तिरुमलय की पहाड़ी दिखाई देती हैं और मंदिर का शिखर विमान दक्षिण भारतीय शैली का सफ़ेद रंग में बना है।



इस मंदिर के तीन विशाल गोपुरम हैं जो स्थापत्य की दृष्टि से अनुपम हैं। मंदिर में सौ स्तंभों वाला मंडप है, जो अपने आप में अनोखा है। अंदर सस्त्रशिवलिंग भी स्थापित है, जो यदा कदा ही दिखाई देता है। यहां भगवान कालहस्तीश्वर के संग देवी ज्ञानप्रसूनअंबा भी स्थापित हैं। देवी की मूर्ति परिसर में दुकानों के बाद, मुख्य मंदिर के बाहर ही स्थापित है। मंदिर का अंदरूनी भाग 5वीं शताब्दी का बना है और बाहरी भाग बाद में 12वीं शताब्दी में निर्मित है। मान्यता अनुसार इस स्थान का नाम तीन पशुओं - श्री यानी मकड़ी, काल यानी सर्प तथा हस्ती यानी हाथी के नाम पर किया गया है। ये तीनों ही यहां शिव की आराधना करके मुक्त हुए थे।


एक जनुश्रुति के अनुसार मकड़ी ने शिवलिंग पर तपस्या करते हुए जाल बनाया था और सांप ने लिंग से लिपटकर आराधना की और हाथी ने शिवलिंग को जल से स्नान करवाया था। यहाँ पर इन तीनों पशुओं की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। श्रीकालहस्ती का उल्लेख स्कंद पुराण, शिव पुराण और लिंग पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में भी मिलता है। स्कंद पुराण के अनुसार एक बार इस स्थान पर अर्जुन ने प्रभु कालहस्तीवर का दर्शन किया था। तत्पश्चात पर्वत के शीर्ष पर भारद्वाज मुनि के भी दर्शन किए थे। कहते हैं कणप्पा नामक एक आदिवासी ने यहाँ पर भगवान शिव की आराधना की थी। यह मंदिर राहुकाल पूजा के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।

इस स्थान के आसपास बहुत से धार्मिक स्थल हैं। विश्वनाथ मंदिर, कणप्पा मंदिर, मणिकणिका मंदिर, सूर्यनारायण मंदिर, भरद्वाज तीर्थम, कृष्णदेवार्या मंडप, श्री सुकब्रह्माश्रमम, वैय्यालिंगाकोण (सहस्त्र लिंगों की घाटी), पर्वत पर स्थित दुर्गम मंदिर और दक्षिण काली मंदिर इनमें से प्रमुख हैं। यहां का समीपस्थ हवाई अड्डा तिरुपति विमानक्षेत्र है, जो यहाँ से बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मद्रास-विजयवाड़ा रेलवे लाइन पर स्थित गुंटूर व चेन्नई से भी इस स्थान पर आसानी से पहुँचा जा सकता है। विजयवाड़ा से तिरुपति जाने वाली लगभग सभी रेलगाड़ियां कालहस्ती पर अवश्य रुकती हैं। आंध्र प्रदेश परिवहन की बस सेवा तिरुपति से छोटे अंतराल पर इस स्थान के लिए उपलब्ध है।

More Post

The Bodhidharma: Religions of Indies

Bodhidharma, also known as the "First Patriarch," was a Buddhist monk credited with bringing Chang Buddhism (also known as Zen Buddhism) to China. He is said to have lived in the 5th or 6th century AD and is revered as his spiritual master in both China and Japan.

 

Ayodhya, a city in India's heartland, is be­loved by many Hindus. ­

Ayodhya: Home of Lord Rama's Birth Ayodhya, by the­ Sarayu River, is Lord Rama's rumored birthplace. He­ is respected in Hinduism. The­ Ramayana, a chief Hindu mythology text, tells Lord Rama's life­. It highlights values like righteousne­ss and loyalty. So, Ayodhya has immense spiritual significance for many Hindus.

Ayodhya, known worldwide be­cause of a crucial conflict concerning a spot Hindus think is Lord Rama's birthplace. The­ Babri Masjid, a 16th-century building, was on this land. It sparked a heate­d lawsuit and societal clash. The dispute gre­w severe in 1992 upon the­ Babri Masjid’s demolition. It caused religious strife­ and ignited a court fight lasting many years.

 

 

The Parsi identity respects diversity while upholding cultural traditions

The history and cultural background of the Parsi Architechture expresses the spirit of Zoroastrian faith and reflects on the continuity of the glorious past of this Ancient Religion. Originating in ancient Persia, the Parsi community has reached their enduring status by maintaining and artificial the architecture of Zoroastrianism that encompasses different areas and eras. This article shall addresses these complex linkages through examination of the way how the religious symbolism, cultural identity, and the historical context have subtly woven the physical landscapeformed for the Parsi community.Historical Background:In order to realize Parsi architecture, it is necessary to disect the historical background of Zoroastrianism as well as its migration to India. Zoroastrianism, which belongs to the group of ancient monotheistic religions, has been part of the human history from ancient times. It originated in Persia (the modern day of Iran) and went to the zenith during the Achaemenid, Parthian, and Sassanian empires. After the Arab venture on Persia in the 7th century CE, Zoroastrians had to be persecuted and so they went in exile to towns like Gujarat that is the western coast of India. Arriving in Iran, they were entitled to be called the Parsis who were original caretakers of ancestral practices, cultural activities, and ethos, the essence of characteristic of all Parsi structures.Key Architectural Features:The Parsi architecture is the outcome of Indigenous Indian styles merge with Persian and European elements that combined gives a distinctive and individualized design marked by its sophisticated elegance and space-friendly features. Some key architectural features commonly found in Parsi buildings include:Some key architectural features commonly found in Parsi buildings include:

  • Atash Behrams and Fire Temples: The fiery altar which is the only Zoroastrian place of worship is representative of pureness and the eternal light of God. Such atash behrams or fire temples that are sacred places in which the eternal flame, symbolizing presence of Ahura Mazda the supreme god in the Zoroastrian cosmology, is considered the highest dignity. These temples are ornate and rigorously constructed with the intention of holding rituals and ceremonies that are associated with fire worship and feature exquisite facades, intricate carvings and geometric patterns that mirror the characteristic fire symbol of the worshipers.

कैलाशनाथ मंदिर, औरंगाबाद विवरण

कैलाश या कैलाशनाथ मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा गुफाओं की गुफा 16 में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड रॉक-कट संरचना है। कैलाश या कैलाशनाथ मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा गुफाओं की गुफा 16 में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड रॉक-कट संरचना है।