Search powered by Google. Results may include advertisements.

काली बाड़ी मंदिर दिल्ली के बिड़ला मंदिर के निकट स्थित एक हिन्दू बंगाली समुदाय का मन्दिर है।

मंदिर में देवी काली की मूर्ति कोलकाता के बड़े प्रधान कालीघाट काली मंदिर की प्रतिमा से मिलती जुलती बनाई गई है।

काली बाड़ी मंदिर दिल्ली के बिड़ला मंदिर के निकट स्थित एक हिन्दू बंगाली समुदाय का मन्दिर है। यह छोटा-सा मंदिर काली मां को समर्पित है। नवरात्रि के दौरान यहां भव्य समारोह आयोजित किया जाता है। काली मां को देवी दुर्गा का ही रौद्र रूप माना जाता है। इस मंदिर में देवी को शराब का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। काली बाड़ी मंदिर दिखने में छोटा और साधारण अवश्य है लेकिन इसकी मान्यता बहुत अधिक है। मंदिर के अंदर ही एक विशाल पीपल का पेड़ है। भक्तगण इस पेड को पवित्र मानते हैं और इस पर लाल धागा बांध कर मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। मंदिर में देवी काली की मूर्ति कोलकाता के बड़े प्रधान कालीघाट काली मंदिर की प्रतिमा से मिलती जुलती बनाई गई है।



मंदिर की समिति को १९३५ में सुभाष चंद्र बोस ने औपचारिक रूप दिया था, और प्रथम मंदिर भवन का उद्घाटन सर जस्टिस मनमाथा नाथ मुखर्जी के कर-कमलों से हुआ था। इसके बाद समिति ने आगंतुकों के लिए एक अन्य इमारत की स्थापना भी की। बंगाली पर्यटकों को यहां रहने के लिए कमरे व छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां एक पुराना और समृद्ध पुस्तकालय भी है। यहां मनाया जाने वाला दुर्गा पूजा का उत्सव, दिल्ली शहर की सबसे पुरानी दुर्गा पूजाओं में गिना जाता है। यहां पहली बार १९२५ में दुर्गा पूजा की गई थी। इस काली बारी का मूल मंदिर बांग्ला साहिब मार्ग पर स्थित था और वहां तब स्थानीय बंगाली समुदाय प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा के लिए एकत्रित हुआ करते थे।


१९३१ में इस मंदिर को वर्तमान मंदिर के स्थान पर स्थानांतरित किया गया था। तब से आज तक यह दिल्ली में सैकड़ों पूजा समितियों के लिए सम्पर्क एवं केन्द्र बिंदु बना हुआ है, और दिल्ली के बंगाली समुदाय में व्यापक रूप से प्रतिष्ठा पाता है। दिल्ली में दुर्गा पूजा १९१० कश्मीरी गेट में आरम्भ हुई थी जो दिल्ली दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित की गई थी। तदोपरांत तिमारपुर में तिमारपुर दुर्गा पूजा समिति और सिविल लाइन्स में सिविल लाइंस पूजा समितियों द्वारा १९१४ में आयोजित की गई थी। यहां की काली बाड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव आज भी परंपरागत शैली में आयोजित किया जाता है, जिसमें परंपरागत एकचालदार ठाकुर और शिलाल काज शामिल हैं।

यहां के पूजा अनुष्ठान में १९३६ से आज तक कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पारंपरिक प्रतियोगिताओं रवींद्र संगीत और पाठ भी अभी भी आयोजित किये जाते हैं। कारीगरों को पूजा मंडल बनाने के लिए कोलकाता से बुलवाया जाता है। यह मन्दिर नई दिल्ली के मन्दिर मार्ग पर प्रसिद्ध बिड़ला मन्दिर के निकट ही स्थित है। यह कनाट प्लेस के पश्चिम में लगभग २ किलोमीटर पर स्थित है। निकटतम दिल्ली मेट्रो स्टेशन है रामकृष्ण आश्रम मार्ग, दिल्ली। कालीबाड़ी के बराबर में ही लद्दाख बौद्ध विहार भी स्थित है। निकटवर्ती क्षेत्रों में गोल मार्किट, काली बाड़ी मार्ग, डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल, रानी झांसी मार्ग, झण्डेवालान, आदि हैं।

More Post

Environmentalism and Islam Environmental Protection and the Khilafah (Stewardship) Idea

The Islam; an over 1. The largest religious following in the world with around 8 billion followers worldwide, it offers a complete way of living that is not only religious and moral but also practical life principles. The less most Muslims know of a very critical issue of Islamic teachings is environmental stewardship sometimes known as Khilafah. This work analyses the role of Khilafah in Islam’s attitude toward environmental protection and how environmental problems can be solved based on this doctrine.

Concept of Authority: The KhilafahThe Arabic term khilafah is translated as trusteeship or delegation. In the Islamic worldview, the term alludes to the human duty as caretakers of the planet by being God’s stewards. This concept is based on the Quran – the Islamic scripture and Sunnah – the practices and sayings of Prophet Muhammad.

Quranic Foundation:

The Quran further defines what the role of humans will be on the earth. In Surah Al-Baqarah (2:30 Thus Allah says:).

"And [mention] when your Lord said to the angels, ‘Indeed I will make on the earth a Khalifah’. They said ‘Will you place thereupon one who causes corruption while we declare Your praise and sanctify You’. All said ‘I know that which you do not know’’.

This verse indicates that humans are placed in charge of the earth as its keepers or custodians.

Researching Christianity through DharamGyaan's In-Depth Look at Divine Parts

Guru Guidance: Spiritual Wisdom to Understand Christian Teaching Use guru guidance to navigate Christian teachings with spiritual wisdom. DharamGyaan's articles provide insights into the role of spiritual guides and mentors, offering guidance on understanding Christian principles and deepening your connection with divine teachings.

 

त्रियुगी-नारायण के इस मंदिर में भगवान् नारायण भूदेवी तथा लक्ष्मी देवी के साथ विराजमान हैं।

त्रियुगी-नारायण के इस मंदिर को विष्णु द्वारा देवी पार्वती के शिव से विवाह के स्थल के रूप में श्रेय दिया जाता है। 

the religion Introduced: Walking the Uncharted The area of a Universal Religion

Examining Christian Activities That Go Beyond the Normal with Icons and Candles : Beyond the well-known ceremonies, Christianity has a rich textile of customs and ceremonies. Learn about the role that icons play in Eastern Orthodox Christianity, where these holy pictures act as portals to the divine. Enter the fragrant realm of incense, a long-standing Christian custom that gives worship a more multisensory experience. Examining these obscure customs helps us understand the various ways Christians engage with their spirituality.

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है, जहाँ खुदाई के दौरान यहां भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा मिली थी।

कुशीनगर स्थल भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण के रूप में भी जाना जाता है और कहा जाता है कि यहीं पर भगवान बुद्ध ने अपना अंतिम उपदेश दिया था।