Search powered by Google. Results may include advertisements.

हाजी अली की दरगाह भारत का वह पवित्र स्थल है जहां हिंदू-मुस्लिम दोनों माथा टेकते हैं।

कहा जाता है की समंदर की लहरें चाहें कितनी भी उफान पर हों, लेकिन यह दरगाह कभी नहीं डूबती। 

क्या आप भारत के उस पवित्र स्थल के बारे में जानते हैं जहां हिंदू-मुस्लिम जाकर एक जगह प्रार्थना करते हैं, जहां समंदर की लहरें भी आकर नतमस्तक हो जाती हैं। हम बात कर रह हैं मुंबई में स्थित हाजी अली दरगाह की जहां समंदर की लहरें चाहें कितनी भी उफान पर हों, लेकिन यह दरगाह कभी नहीं डूबती। आइए जानते हैं इस दरगाह के न डूबने के पीछे का राज़। किवदंती है कि हाजी अली उज़्बेकिस्तान के एक समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखते थे। एक बार जब हाजी अली उज़्बेकिस्तान में नमाज़ पढ़ रहे थे। तभी एक महिला वहां से रोती हुई गुज़री। हाजी अली के पूछने पर महिला ने बताया कि वह तेल लेने निकली थी, लेकिन तेल से भरा बर्तन गिर गया और तेल ज़मीन पर फैल गया।



महिला ने कहा कि अब उसका पति उसे इस बात के लिए खूब मारेगा। यह बात सुनने के बाद हाजी अली महिला को उस जगह पर ले गए जहां तेल गिरा था। वहां जाकर उन्होंने अपना अंगूठा ज़मीन में गाड़ दिया। जिसके बाद ज़मीन से तेल का फव्वारा निकलने लगा। यह चमत्कार देखते ही महिला हैरान रह गई। उसने तुरंत अपना बर्तन तेल से भर लिया और अपने घर चली गई। कहा जाता है कि महिला तो खुश होकर वहां से चली गई, लेकिन हाजी अली को कोई बात परेशान किए जा रही थी। उन्हें रातों में बुरे सपने आने लगे। अंदर ही अंदर उन्हें लग रहा था कि उनसे बहुत बड़ा पाप हो गया है।


उन्हें लगने लगा कि उन्होंने ज़मीन से तेल निकालकर धरती को ज़ख़्मी कर दिया है। बस तभी से वह मायूस रहने लगे और बीमार भी पड़ गए। कुछ समय बाद वह अपना ध्यान भटकाने के लिए अपने भाई के साथ बंबई व्यापार करने आ गए। बंबई में वे उस जगह पहुंच गए जहां आज हाजी अली दरगाह है। कुछ समय वहीं रहने के बाद हाजी अली का भाई उज़्बेकिस्तान वापस चला गया, लेकिन हाजी अली ने वहीं रहकर धर्म का प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया। उम्र के एक पड़ाव के बाद उन्होंने मक्का की यात्रा पर जाने की सोची। उन्होंने मक्का जाने से पहले अपने जीवन की सारी कमाई गरीबों को दान कर दी।

मक्का यात्रा के दौरान ही हाजी अली की मौत हो गई। कहा जाता है कि हाजी अली की आखिरी ख्वाहिश थी कि उन्हें दफनाया न जाए। उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि उनके पार्थिव शरीर को एक ताबूत में रखकर पानी में बहा दिया जाए। परिवार ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी कर दी, लेकिन चमत्कार हुआ और वह ताबूत तैरता हुआ बंबई आ गया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतने दिनों तक पानी में रहने के बाद भी ताबूत में एक बूंद पानी नहीं गया। इस चमत्कारी घटना के बाद ही हाजी अली की याद में बंबई में हाजी अली की दरगाह का निर्माण किया गया। कहते हैं कि समंदर के बीचों बीच होने के बाद भी दरगाह में लहरें जाने से कतराती हैं।

More Post

Chronicles of Kshatriya: Revealing the Magnificent Legacy of the Warrior Class

Historical Origins: "Kshatriya" is a term that originated in ancient Sanskrit, where it denoted the warrior class or ruling class. In the past, Kshatriyas were essential to maintaining the social order, defending the law, and safeguarding the land. Kshatriyas were at the forefront of Indian history, appearing in the epics of the Ramayana and Mahabharata and representing bravery, devotion, and selflessness.

 

आंध्र प्रदेश का सूर्य नारायण स्वामी मंदिर 1300 साल पुराना है, यहां साल में 2 बार सूर्य की पहली किरण सीधे मूर्ति पर पड़ती है।

यह मंदिर भगवान विष्णु के कूर्म अवतार को समर्पित है, यहां लोग अपनी पत्नियों के साथ सूर्य देव की पूजा करते हैं। 

Hinduism World's Oldest Religion

Hinduism is one of the world's oldest religions, with a rich history and diverse set of beliefs and practices. It is a major religion in India, Nepal, and other parts of South Asia, and has influenced many other cultures and religions around the world. Here are some key things to know about Hinduism:

 

Beliefs: Hinduism is a polytheistic religion, meaning that it recognizes multiple gods and goddesses. These deities are seen as different expressions of a single ultimate reality, known as Brahman. Hinduism also teaches the concept of karma, which suggests that our actions have consequences, both in this life and the next.

 

Bhagavad Gita, Chapter 2, Verse 14

Hindi (हिन्दी):
उत्सीदेयुरिमे लोका न कुर्यां कर्म चेदहम्।
सङ्करस्य च कर्ता स्यामुपहन्यामिमाः प्रजाः॥

Meaning (Hindi):
अर्जुन कहते हैं: अगर मैं कर्म को नहीं करता हूँ, तो ये सभी लोग संकर (बाह्य शक्तियों के प्रभाव) के प्रजनक हो जाएँगे, और मैं कर्ता बनूँगा।

English:
Arjuna says: "If I do not perform my duty, all these people will be led astray by the influence of material desires, and I will be responsible for creating confusion in society."

Jainism in the Current Age Overcoming challenges and Understanding Chances

Jainism is facing many difficulties and possibilitie­s now. These change how Jains live­, act, and matter today. Globalization and modern life impact Jains. The­y must also preserve the­ir Jain history and traditions. Jains deal with intricate issues. The­y need wise thought and active­ involvement. Here­, we explore Jainisms comple­x present-day dynamics in depth. We­ look at influences shaping its evolution and approache­s addressing 21st century complexitie­s.Globalization impacts cultural identitie­s worldwide:Our modern era brings incre­ased connections across nations and people­s. This process, globalization, enables cultural e­xchange, diverse inte­ractions, and economic cooperation worldwide. Though it ope­ns doors for cross-cultural dialogue and sharing, globalization also challenges traditional practice­s and beliefs. Jain communities must now navigate­ preserving their he­ritage while adapting to a globalized re­ality. Western influence­s like materialism may conflict with Jain principles of simplicity, non-posse­ssion, and non-violence. There­ are concerns about cultural dilution and losing unique ide­ntities.

Modern days and te­ch growth change many parts of human life, including religion and spirituality for Jains. Te­ch gives chances and challenge­s for keeping and sharing Jain teachings. On one­ side, digital spaces and social media ope­n new ways to spread Jain values and conne­ct with people worldwide. But, te­chs big influence may cause distraction, gre­ed, and move away from Jain ideals of simple­ living. Also, some tech like AI and biote­ch raise questions about ethics and if the­y respect the Jain be­lief of non-violence and re­spect for all life.