Search powered by Google. Results may include advertisements.

नई दिल्ली में बना अक्षरधाम मन्दिर ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुण्य स्मृति में बनवाया गया है।

विशाल होने के कारन इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया है।

अक्षरधाम मन्दिर को गुलाबी, सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों के मिश्रण से बनाया गया है। इस मंदिर को बनाने में स्टील, लोहे और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया। मंदिर को बनाने में लगभग पांच साल का समय लगा था। श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज के नेतृत्व में इस मंदिर को बनाया गया था। करीब 100 एकड़ भूमि में फैले इस मंदिर को 11 हजार से ज्यादा कारीगरों की मदद से बनाया गया। पूरे मंदिर को पांच प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। मंदिर में उच्च संरचना में 234 नक्काशीदार खंभे, 9 अलंकृत गुंबदों, 20 शिखर होने के साथ 20,000 मूर्तियां भी शामिल हैं। मंदिर में ऋषियों और संतों की प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है। मंदिर में रोजाना शाम को दर्शनीय फव्वारा शो का आयोजन किया जाता है। 



इस शो में जन्म, मृत्यु चक्र का उल्लेख किया जाता है। फव्वारे में कई कहानियों का बयां किया जाता है। यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है। अक्षरधाम मंदिर में 2870 सीढियां बनी हुई हैं। मंदिर में एक कुंड भी है, जिसमें भारत के महान गणितज्ञों की महानता को दर्शाया गया है। मंदिर में अंदर जाने के लिए कुछ विशेष नियम भी बने हैं। प्रवेश करने के लिए ड्रेस कोड भी बना है। आपके कपड़े कंधे और घुटने तक ढके होने चाहिए। अगर आपने ऐसे कपड़े नहीं पहने हैं तो आप यहां 100 रुपये में कपड़े किराए पर भी ले सकते हैं। अक्षरधाम मन्दिर को दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में बुधवार, 26 दिसंबर 2007 को शामिल कर लिया गया है।


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह पहले भारत की यात्रा पर आए और स्वामी नारायण संस्थान के प्रमुख स्वामी महाराज को विश्व रिकार्ड संबंधी दो प्रमाणपत्र भेंट किए। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की मुख्य प्रबंध समिति के एक वरिष्ठ सदस्य माइकल विटी ने बोछासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्थान को दो श्रेणियों के तहत प्रमाणपत्र दिए हैं। इनमें एक प्रमाणपत्र एक व्यक्ति विशेष द्वारा सर्वाधिक हिंदू मंदिरों के निर्माण तथा दूसरा दुनिया का सर्वाधिक विशाल हिंदू मन्दिर परिसर की श्रेणी में दिया गया। पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक नेता हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान के प्रमुख हैं। उन्होंने अप्रैल 1971 से नवंबर 2007 के बीच पांच महाद्वीपों में 713 मंदिरों का निर्माण करने का विश्व रिकार्ड बनाया है।

इसमें साथ ही कहा गया है कि इनमें से दिल्ली का बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर अद्भुत है और दुनिया का विशालतम हिंदू मन्दिर परिसर है। माइकल विटी ने कहा कि हमें अक्षरधाम की व्यापक वास्तुशिल्प योजना का अध्ययन तथा अन्य मन्दिर परिसरों से उसकी तुलना परिसर का दौरा और निरीक्षण करने में तीन माह का समय लगा और उसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मंदिर गिनीज बुक में शामिल किए जाने का अधिकारी है। दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 86342 वर्ग फुट परिसर में फैला है। यह 356 फुट लंबा 316 फुट चौड़ा तथा 141 फुट ऊंचा है। यह पहला मौका है जब गिनीज बुक ने अपने विशाल धार्मिक स्थलों की सूची में किसी हिंदू मन्दिर को मान्यता प्रदान की है।

More Post

Fire Temples and Parsi Community Culinary Traditions Zoroastrian Cultural Heritage

Zoroastrianism, which is amongst the oldest religious faiths on Earth, has a rich cultural background displayed by its ceremonies, signs, and culinary arts. We will be discussing two important components of Zoroastrian cultural heritage; the symbolism behind Zoroastrian fire temples (Atash Behrams) as well as an exclusive Parsi cuisine that reflects influences from different cultures and religions in this article.

The Importance and Significance of Zoroastrian Fire TemplesZoroastrian fire temples (Atash Behrams) are decorated with deep symbolic meaning and are at the very heart of Zoroastrian religious worship. These houses of worship contain sacred fires that represent divine presence and are therefore held in high regard by followers. 

Normal Flames:Meaning of Fire: In Zoroastrianism, fire represents purity, enlightenment, and Ahura Mazda’s divine presence. The unceasing fire within Atash Behram symbolizes eternal truth lightened with wisdom.

Ceremonial acts & Sacrifices: In front of the sacred flame priests (mobeds) carry out rituals or prayers called Yasna where they offer sandalwood fruits among other items as a show of their love for God’s creation through gratitude while ensuring holiness is maintained by those looking after it.

Finding Hindu Temples with Sacred Sanctuaries

Hindu temples represent important symbols of Hinduism which is a rich spiritual heritage and cultural legacy. These sacred sanctuaries serve as sites for worship, pilgrimage, community meetings and cultural observances, all of which symbolize devotion, imagery and architectural magnificence. In this comprehensive exploration we will scrutinize the importnace, architecture, rituals, symbolism and cultural importance of Hindu temples in order to reveal the deep spiritual dimensions encapsulated within these divine abodes.

Importance of Hindu temples:Hindu temples have great significance in Hindu religious and spiritual traditions where they are regarded as sacred places where worshippers can connect with God through prayers to be blessed and perform religious rites and activities. What makes Hindu temples important:

  • Religious Centres: Hindu temples are acknowledged as religious centers wherein God’s presence is believed to dwell, putting them at the center of devotion and spiritual life. The temples are visited by devotees who come to seek divine intervention for various aspects of their lives such as health, prosperity, success and liberation from the cycle of birth and death (moksha).
  • Cultural Heritage: Hindu temples serve as storehouses for cultural heritage that dates back centuries embracing traditions, customs, architectural styles which reflect the artistic, aesthetic and philosophical values of the Hindus. Each temple built over time is a testimony to the workmanship, artistry and expertise with which dedicated craftsmen constructed these architectural wonders in deference.
  • Community Gathering: Temples have roles in community gathering, social interaction together with religious festivals that bring about unity, affiliation or sense of belonging as one. Religious festivities held within these temples foster unity among people leading them into celebrations where they share traditional beliefs while enhancing their kinship bonds through camaraderie.

तिरुपति, आंध्र प्रदेश में तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित, तिरुपति भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है, जो देश में सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक है। तिरुमाला, तिरुपति की सात पहाड़ियों में से एक है, जहां मुख्य मंदिर स्थित है। माना जाता है कि मंदिर को वहीं रखा गया है जहां भगवान वेंकटेश्वर ने एक मूर्ति का रूप धारण किया था