Search powered by Google. Results may include advertisements.

लेपाक्षी मंदिर, आंध्र प्रदेश

भारत का एक मंदिर जिसका एक खम्भा हवा में लटका जिसको लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 

भारत को अगर मंदिरों का देश कहें तो गलत नहीं होगा। क्योंकि यहां इतने मंदिर हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन गिन नहीं पाएंगे। हमारे देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपनी भव्यता और अनोखी मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मंदिर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में भी है। इस मंदिर की सबसे खास और रहस्यमय बात ये है कि इसका एक खंभा हवा में लटका हुआ है, लेकिन इसका रहस्य आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस मंदिर का नाम है लेपाक्षी मंदिर, जिसे 'हैंगिंग पिलर टेंपल' के नाम से भी जाना जाता है।



इस मंदिर में कुल 70 खंभे हैं, जिसमें से एक खंभे का जमीन से जुड़ाव नहीं है। वो रहस्यमयी तरीके से हवा में लटका हुआ है। लेपाक्षी मंदिर के अनोखे खंभे आकाश स्तंभ के नाम से भी जाने जाते हैं। इसमें एक खंभा जमीन से करीब आधा इंच ऊपर उठा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि खंभे के नीचे से कुछ निकाल लेने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि यहां आने वाले लोग खंभे के नीचे से कपड़ा निकालते हैं। कहा जाता है कि मंदिर का खंभा पहले जमीन से जुड़ा हुआ था, लेकिन एक ब्रिटिश इंजीनियर ने यह जानने के लिए कि यह मंदिर पिलर पर कैसे टिका हुआ हुआ है, इसको हिला दिया, तब से ये खंभा हवा में ही झूल रहा है।


इस मंदिर में इष्टदेव भगवान शिव के क्रूर रूप वीरभद्र हैं। वीरभद्र महाराज दक्ष के यज्ञ के बाद अस्तित्व में आए थे। इसके अलावा यहां भगवान शिव के अन्य रूप अर्धनारीश्वर, कंकाल मूर्ति, दक्षिणमूर्ति और त्रिपुरातकेश्वर भी मौजूद हैं। यहां विराजमान माता को भद्रकाली कहा जाता है। कुर्मासेलम की पहाड़ियों पर बना ये मंदिर कछुए की आकार में बना है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण विरुपन्ना और विरन्ना नाम के दो भाइयों ने 16वीं सदी में कराया था, जो विजयनगर के राजा के यहां काम करते थे।

हालांकि पौराणिक मान्यता है कि इस मंदिर को ऋषि अगस्त्य ने बनवाया था। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का जिक्र रामायण में भी मिलता है और ये वही जगह है, जहां जटायु रावण से युद्ध करने के बाद जख्मी होकर गिर गये थे और राम को रावण का पता बताया था। मंदिर में एक बड़ा सा पैर का निशान भी है, जिसे त्रेता युग का गवाह माना जाता है। कोई इसे भगवान राम के पैर का निशान तो कोई माता सीता के पैर का निशान मानते हैं।

More Post

द्वारका श्री कृष्ण की कर्मभूमि है, इसकी पवित्रता के कारण यह सात प्रमुख हिंदू तीर्थस्थलों में से एक और चार धामों में से एक है।

द्वारका दक्षिण-पश्चिम गुजरात राज्य, पश्चिम-मध्य भारत का एक प्रसिद्ध शहर है, जो ओखामंडल प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो काठियावाड़ प्रायद्वीप का एक छोटा पश्चिमी विस्तार है।

Embracing Vibrancy and Unity: An Overview of Our Non-Denominational Church's Life

Non-Denominational Church: A Welcome House for Everyone Being non-denominational, which means that we reject denominational boundaries while upholding the fundamentals of Christianity, is something that our church takes great pride in. By fostering an environment where believers can come together in their faith, this approach helps to bridge the theological divides that frequently divide denominations. Our church family is defined by the diverse spiritual journeys of its members, who together form our community and form a tapestry.

Revealing the Parsi Faith: An Exploration of Zoroastrianism's Extensive Web

Historical textile design: The cult of one of the world's oldest monotheist faiths, was established in ancient Persia by the prophet Zoroaster (Zarathustra), and this is where the Parsi religion originates. In the eighth century, after the Arab conquest of Persia, a group of Muslims fled to western India, mainly to Gujarat. The Parsi community has prospered over the ages and grown to be a vital component of India's rich cultural heritage.

सोनागिर जैन मंदिर ग्वालियर से पचास व झाँसी से चालीस किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।

माना जाता है दिगम्बर जैन के अनंग कुमार ने इस जगह पर मोछ प्राप्ति के लिए यहाँ जन्म मरण चक्र से मुक्ति पाई थी।

अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के कुंबला शहर से लगभग 6 किमी दूर अनंतपुरा के छोटे से गाँव में स्थित है।

अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर की एक खासियत यह है की यह  मंदिर एक झील के बीच में स्थित है, इसीलिए इसे अनंतपुरा झील मंदिर भी कहा जाता है।

A Look at Buddhist Festivals and Cultures

Buddhism is an assortment of traditions and cultural expressions that celebrate countless festivals and rituals reflecting the diversity existing in Buddhist communities worldwide. These festivals are spiritual renewal exercises, community celebrations, and remembrance of key incidents in the life of Buddha and other holy personalities. This article therefore takes us on a pilgrimage into the invigorating world of Buddhist ceremonies and festivities to reveal their meaning, representations as well as cultural differences.The Meaning of Buddhist Festivals:For practitioners, Buddhist ceremonies hold deep significance by providing them with opportunities to further their spiritual practices; strengthen communal ties meant for devotion towards the Three Jewels (the Buddha, the Dharma or teachings, and the Sangha or spiritual community); or simply pay homage to these religious icons. Often these festivals allude to important events in the scriptures such as birth, enlightenment and parinirvana (passing away) of Buddha among others significant moments in Buddhism history/mythology.