Search powered by Google. Results may include advertisements.

जानिए बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के बारे में ये खास बातें

आज हम आपको बांग्ला साहिब गुरुद्वारे के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे।

दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा में से एक बंगला साहिब गुरुद्वारा है। कहा जाता है कि यह देश के सबसे बड़े सिख तीर्थस्थलों में से एक है। देश-विदेश से लोग गुरुद्वारे में नतमस्तक होने आते हैं। इसके साथ ही यह दिल्ली के मुख्य आकर्षण केंद्रों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुरुद्वारा की स्थापना कैसे हुई, कब हुई थी? शायद नहीं। ऐसे में आज हम आपको बांग्ला साहिब गुरुद्वारे से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में। आपको बता दें कि यह पवित्र स्थान पहले के समय में राजा जय सिंह का बंगला हुआ करता था। राजा जय सिंह 17वीं शताब्दी के शासक थे। जिस स्थान को आज गुरुद्वारा कहा जाता है, पहले इस स्थान को जयसिंहपुरा महल कहा जाता था। इसके साथ ही यह तब कनॉट प्लेस नहीं, बल्कि जयसिंह पुरा था।



आठवें सिख गुरु
इस बंगले में साल 1664 में सिखों के आठवें गुरु रहे गुरु हर कृष्ण इस बंगले में रहते थे। कहा जाता है कि उस समय ज्यादातर लोग चेचक और हैजा से पीड़ित थे। तब आठवें सिख गुरु ने बंगले के एक कुएं से प्राथमिक उपचार और ताजा पानी उपलब्ध कराकर बीमारों की मदद की। इसलिए यह भी कहा जाता है कि गुरुद्वारे के पानी से बीमारियां दूर होती हैं। हालांकि इसके बाद गुरु हर कृष्ण भी इस बीमारी से संक्रमित हो गए और इस वजह से उनकी भी मौत हो गई। तब राजा जय सिंह ने कुएं के ऊपर एक छोटा सा तालाब बनवाया। माना जाता है कि झील या तालाब के इस पानी में उपचार गुण होते हैं। इसके बाद ही राजा जय सिंह ने इस बंगले को सिखों के आठवें गुरु को समर्पित किया।


सरोवर
अगर आप गुरुद्वारे गए हैं तो आपको इस बात की जानकारी होगी कि गुरुद्वारे में मौजूद झील बेहद शांत जगह है। जब भी आप इस तालाब या सरोवर के पास बैठते हैं या घूमते हैं तो आपको शांति मिलती है। बंगला साहिब गुरुद्वारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। हम सभी जानते हैं कि गुरुद्वारा में मुफ्त भोजन परोसा जाता है, जिसे लोग लंगर के नाम से जानते हैं। यह लंगर लोगों और गरीबों को दिन में 24 घंटे, 365 दिन खिलाया जाता है। बंगला साहिब गुरुद्वारा में लंगर हॉल में लगभग 800-900 लोग बैठ सकते हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगला साहिब गुरुद्वारे में रोजाना करीब 35 से 75 हजार लोग लंगर खाते हैं. यह लंगर सुबह 5 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता है। साथ ही इस लंगर का स्वाद भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसके अलावा आप चाहें तो किचन में जाकर दूसरे लोगों को खाना बनाने में मदद कर सकते हैं। आप रोटी बेलने से लेकर दाल बनाने तक सब कुछ स्वेच्छा से कर सकते हैं। सिर्फ खाना बनाना ही नहीं आप लोगों को खाना भी परोस सकते हैं.

सबसे सस्ता डायग्नोस्टिक सेंटर
लंगर ही नहीं गुरुद्वारा में भी आप इलाज करा सकते हैं। गरीब लोगों की मदद के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है। आप गुरुद्वारा में सिर्फ 50 रुपये में एमआरआई स्कैन करवा सकते हैं। इसके साथ ही गुरुद्वारा स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर ने हाल ही में अपना किडनी डायलिसिस अस्पताल भी खोला है। कॉम्प्लेक्स में कोई कैश या बिलिंग काउंटर नहीं है और यहां मरीजों को मुफ्त में भर्ती किया जाता है। दिल्ली के बाहर से आने वाले लोग गुरुद्वारे के कमरों में ठहर सकते हैं और लंगर हॉल में खाना खा सकते हैं.

More Post

वारंगल के हजार स्तंभ मंदिर के दर्शन की जानकारी

हजार स्तंभ मंदिर या रुद्रेश्वर स्वामी मंदिर  भारत के तेलंगाना राज्य के हनमाकोंडा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है। यह भगवान शिव, विष्णु और सूर्य को समर्पित है। वारंगल किला, काकतीय कला थोरानम और रामप्पा मंदिर के साथ हजार स्तंभ मंदिर को यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में जोड़ा गया है।

Sikhism: The Brightening Road of Fairness and Commitment

Sikhism's Origins: In the Indian subcontinent, Sikhism first appeared in the 15th century during a period of painful religious and social divisions. Sikhism's founder, Guru Nanak, aimed to close these differences by highlighting the equality of all people and the unity of God, subject to caste or creed. A succession of ten Gurus added to Sikhism over the course of the following two centuries, laying the groundwork for a distinct and caring religion.

Is Buddhism a religion or philosophy?

Buddhism can be considered both a religion and a philosophy, depending on how you define these terms.

From a religious perspective, Buddhism involves worshiping Buddha and other enlightened beings, performing rituals, and observing moral precepts. Buddhists also believe in the existence of the realm of rebirth, the cycle of rebirth (reincarnation) and the attainment of enlightenment (nirvana) as the ultimate goal of their spiritual practice.