Search powered by Google. Results may include advertisements.

हरिद्वार, उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का एक पवित्र नगर तथा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है।

यहाँ हर की पौड़ी पर विशेष पूजा की जाती है 

हरिद्वार, उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का एक पवित्र नगर तथा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है। यह नगर निगम बोर्ड से नियंत्रित है। यह बहुत प्राचीन नगरी है। हरिद्वार हिन्दुओं के सात पवित्र स्थलों में से एक है। ३१३९ मीटर की ऊंचाई पर स्थित अपने स्रोत गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से २५३ किमी की यात्रा करके गंगा नदी हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रथम प्रवेश करती है, इसलिए हरिद्वार को 'गंगाद्वार' के नाम से भी जाना जाता है; जिसका अर्थ है वह स्थान जहाँ पर गंगाजी मैदानों में प्रवेश करती हैं। हरिद्वार का अर्थ "हरि (ईश्वर) का द्वार" होता है। पश्चात्कालीन हिंदू धार्मिक कथाओं के अनुसार, हरिद्वार वह स्थान है जहाँ अमृत की कुछ बूँदें भूल से घड़े से गिर गयीं जब धन्वन्तरी उस घड़े को समुद्र मंथन के बाद ले जा रहे थे। ध्यातव्य है कि कुम्भ या महाकुम्भ से सम्बद्ध कथा का उल्लेख किसी पुराण में नहीं है।



प्रक्षिप्त रूप में ही इसका उल्लेख होता रहा है। अतः कथा का रूप भी भिन्न-भिन्न रहा है। मान्यता है कि चार स्थानों पर अमृत की बूंदें गिरी थीं। वे स्थान हैं:- उज्जैन, हरिद्वार, नासिक और प्रयाग। इन चारों स्थानों पर बारी-बारी से हर १२वें वर्ष महाकुम्भ का आयोजन होता है। एक स्थान के महाकुम्भ से तीन वर्षों के बाद दूसरे स्थान पर महाकुम्भ का आयोजन होता है। इस प्रकार बारहवें वर्ष में एक चक्र पूरा होकर फिर पहले स्थान पर महाकुम्भ का समय आ जाता है। पूरी दुनिया से करोड़ों तीर्थयात्री, भक्तजन और पर्यटक यहां इस समारोह को मनाने के लिए एकत्रित होते हैं और गंगा नदी के तट पर शास्त्र विधि से स्नान इत्यादि करते हैं। एक मान्यता के अनुसार वह स्थान जहाँ पर अमृत की बूंदें गिरी थीं उसे हर की पौड़ी पर ब्रह्म कुण्ड माना जाता है। 'हर की पौड़ी' हरिद्वार का सबसे पवित्र घाट माना जाता है।


पूरे भारत से भक्तों और तीर्थयात्रियों के जत्थे त्योहारों या पवित्र दिवसों के अवसर पर स्नान करने के लिए यहाँ आते हैं। यहाँ स्नान करना मोक्ष प्राप्त करवाने वाला माना जाता है। हरिद्वार जिला, सहारनपुर डिवीजनल कमिशनरी के भाग के रूप में २८ दिसम्बर १९८८ को अस्तित्व में आया। २४ सितंबर १९९८ के दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 'उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक, १९९८' पारित किया, अंततः भारतीय संसद ने भी 'भारतीय संघीय विधान - उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम २०००' पारित किया और इस प्रकार ९ नवम्बर २०००, के दिन हरिद्वार भारतीय गणराज्य के २७वें नवगठित राज्य उत्तराखंड (तब उत्तरांचल), का भाग बन गया। आज, यह अपने धार्मिक महत्त्व के अतिरिक्त भी, राज्य के एक प्रमुख औद्योगिक केन्द्र के रूप में, तेज़ी से विकसित हो रहा है। हरिद्वार तीर्थ के रूप में बहुत प्राचीन तीर्थ है परंतु नगर के रूप में यह बहुत प्राचीन नहीं है।

हरिद्वार नाम भी उत्तर पौराणिक काल में ही प्रचलित हुआ है। महाभारत में इसे केवल 'गंगाद्वार' ही कहा गया है। पुराणों में इसे गंगाद्वार, मायाक्षेत्र, मायातीर्थ, सप्तस्रोत तथा कुब्जाम्रक के नाम से वर्णित किया गया है। प्राचीन काल में कपिलमुनि के नाम पर इसे 'कपिला' भी कहा जाता था। ऐसा कहा जाता है कि यहाँ कपिल मुनि का तपोवन था।[2] पौराणिक कथाओं के अनुसार भगीरथ ने, जो सूर्यवंशी राजा सगर के प्रपौत्र (श्रीराम के एक पूर्वज) थे, गंगाजी को सतयुग में वर्षों की तपस्या के पश्चात् अपने ६०,००० पूर्वजों के उद्धार और कपिल ऋषि के शाप से मुक्त करने के लिए के लिए पृथ्वी पर लाया। 'हरिद्वार' नाम का संभवतः प्रथम प्रयोग पद्मपुराण में हुआ है। पद्मपुराण के उत्तर खंड में गंगा-अवतरण के उपरोक्त प्रसंग में हरिद्वार की अत्यधिक प्रशंसा करते हुए उसके सर्वश्रेष्ठ तीर्थ होने की बात कही गयी है।

More Post

Which is 1st verse from the Bhagavad Gita?

The first verse of the Bhagavad Gita is: 
 
 "Dhritarashtra said: O Sanjaya, what did my son and the sons of Pandu do when they assembled on the sacred plain of Kurukshetra eager for battle?" 
 
 

होली का त्योहार हिंदु धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जो पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है।

होली के दिन सभी लोग अपने सारे दुख भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं और रिश्तों में प्यार और अपनेपन के रंग भरते हैं।

Puranic Kshatriyas Myth, Legacy, and Contemporary Significance in Hindu Society

INTRODUCTION: DISCOVERING THE IMPORTANCE OF KSHATRIYAS IN HINDU MYTHOLOGY:

The Kshatriyas play a central role in Hindu society as the warrior community that is responsible for maintaining a righteous system and safeguarding it from outside threats. The way in which Kshatriyas are depicted in Hindu mythology, especially Puranic literature gives us insights regarding the ideals, values, and cultural implications attributed to this varna (social class).

UNDERSTANDING THE “PURANIC” CONTEXT:

“Puranic” refers to a set of ancient Hindu texts known as Puranas that contain mythological stories, cosmological theories, religious teachings etc. These writings which were written between 3rd and 10th centuries CE are invaluable sources of information about the cosmos of Hindus, their concept of God and how they should live.

EVOLUTION OF KSHATRIYA IDEALS IN PURANIC LITERATURE:

In works such as Mahabharata and Ramayana from Puranic tradition present idealized images of the martial characters stressing on honor valor and obedience to duty. Such heroes like Arjuna Bhima Rama epitomize courage loyalty self-sacrifice all being standards for behavior by them as well as future leaders among their own kind.

Islamic Finance and Interest-Free Banking: How It Works and Is It Available in India

The question "can I use a bank without compromising my faith?" has followed Muslim consumers in India for decades without a fully satisfying answer. Islamic banking — the formal, regulated, Shariah-compliant financial system operating across Malaysia, the UAE, Saudi Arabia, and much of the Muslim world — does not exist in India in its conventional form. No licensed Islamic bank operates here. No interest-free home loan is available from an Indian lender. No Sukuk is listed on BSE or NSE.

And yet, the picture is not one of complete absence. India has Shariah-compliant mutual funds with combined AUM in the thousands of crores. It has a live stock screening ecosystem through platforms like Musaffa and Islamicly. It has TASIS-certified investment products, digital gold with physical backing, and a growing community of financial advisors working specifically within the Islamic finance framework. The gap between what exists in countries with formal Islamic banking and what is available in India is real and significant — but the available ecosystem is larger, more sophisticated, and more navigable than most Indian Muslims realise.

This guide explains how Islamic finance works at its core, maps the global landscape, and then gives a clear, honest account of what is — and is not — available to Muslims in India in 2026.

राजस्थान के पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है, यह विश्व का इकलौता ब्रह्मा मंदिर है।

ब्रह्माजी के कमल पुष्प से बना था पुष्कर सरोवर, जानें मंदिर के निर्माण की पौराणिक कहानी।

Unveiling the Wisdom of the Bhagavad Gita: Chapter 2, Verse 7

The Hindu scripture Bhagavad Gita is known for its profound teachings on life, spirituality and self-realization. Bhagavad Gita Chapter 2 Verse 7 contains remarkable wisdom and insights that have fascinated seekers of truth for centuries. In this article, we will delve into the essence of this verse and reveal its timeless wisdom.